लखनऊ। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गयी है। दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंका है। जिसके बाद जूता फेंकने वाले युवक को सपा समर्थकों ने जमकर पीटा है। […]
लखनऊ। अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद सियासी गलियारों में हलचल पैदा हो गयी है। दरअसल स्वामी प्रसाद मौर्य पर एक युवक ने जूता फेंका है। जिसके बाद जूता फेंकने वाले युवक को सपा समर्थकों ने जमकर पीटा है। बता दें कि IGP में महापुरुषों को लेकर समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य पहुंचे हुए थे। बताया जा रहा है कि वकील के रूप में आये युवक ने स्वामी प्रसाद पर जूता फेंका।
वहीं इससे पहले घोसी उपचुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह ओर स्याही फेंका गया था। इस घटना को अंजाम देने वाले अभिमन्यु यादव ने बाद में कोपागंज थाने में सरेंडर कर दिया था। इसमें आरोपी युवक ने भाजपा नेता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उसने कहा कि बीजेपी नेता के कहने पर ही उसने दारा सिंह चौहान के ऊपर स्याही फेंकी थी।
बता दें कि इससे पहले बीजेपी ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया था कि उसी ने दारा सिंह के ऊपर स्याही फेंकवायी है। जिसपर अखिलेश यादव ने जवाब दिया था कि अपनों ने ही अपनों पर दाग लगाया है। इंक कांड में हर बार दोषी पकड़ा गया पर ये वाला हाथ क्यों नहीं आया? उन्होंने आगे कहा कि हारती हुई भाजपा सहानुभूति पाकर घोसी उपचुनाव जीतना चाहती है। ये खेल अब पुराना हो गया है, अब जनता सब समझती है।