Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • नोएडा CRPF कैंप में गृहमंत्री ने किया पौधरोपण, 15 नए भवनों का ई-उद्घाटन

नोएडा CRPF कैंप में गृहमंत्री ने किया पौधरोपण, 15 नए भवनों का ई-उद्घाटन

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज ग्रेटर नोएडा के CRPF कैम्प पहुंचे। जहां उन्होंने CRPF कैम्प में पौधरोपण किया। अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान के तहत गृह मंत्री ने पौधरोपण किया। बता दें कि अमित शाह ने CRPF के 8 परिसरों में 15 नए भवनों का ई-उद्घाटन किया। सीआरपीएफ जवानों की सुविधा बढ़ाई वहीं कार्यक्रम को […]

Advertisement
  • August 18, 2023 7:58 am IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज ग्रेटर नोएडा के CRPF कैम्प पहुंचे। जहां उन्होंने CRPF कैम्प में पौधरोपण किया। अखिल भारतीय वृक्षारोपण अभियान के तहत गृह मंत्री ने पौधरोपण किया। बता दें कि अमित शाह ने CRPF के 8 परिसरों में 15 नए भवनों का ई-उद्घाटन किया।

सीआरपीएफ जवानों की सुविधा बढ़ाई

वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सीआरपीएफ जवानों की सुविधाएं बढ़ा दी गयी है। 5 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य पूरा किया जायेगा। मालूम हो कि दिसंबर तक 5 करोड़ पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

सुरक्षा बनाये रखने में CRPF का अहम योगदान

गृहमंत्री शाह ने आगे कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना बहुत जरूरी है। पौधे लगाने के साथ-साथ उसे संरक्षित करना भी जरुरी है। भारत आज प्रगति की तरफ बढ़ रहा है। सरकार ने जो कहा है वो करके दिखाया है। सुरक्षा बनाये रखने में CRPF का अहम योगदान है।


Advertisement