लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के जेल में बंद कैदियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल अब कैदियों की श्रम आय दोगुनी कर दी गयी है। अब कैदियों को उनके मेहनताना का दोगुना दाम मिलेगा। सरकार ने उनके श्रम आय में बढ़ोतरी करके इस साल बड़ा तोहफा दिया है। जानिए कितनी बढ़ी […]
लखनऊ। प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी के जेल में बंद कैदियों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल अब कैदियों की श्रम आय दोगुनी कर दी गयी है। अब कैदियों को उनके मेहनताना का दोगुना दाम मिलेगा। सरकार ने उनके श्रम आय में बढ़ोतरी करके इस साल बड़ा तोहफा दिया है।
होमगॉर्ड एवं कारागार मंत्री धर्मवीर ने इसे लेकर बयान दिया है कि जेल में कैदियों को 3 श्रेणियों के हिसाब से पैसा मिलता है। जिसमें कुशल कैदियों को पहले 40 रुपये मिलता था और अब 81 रुपया दिया जायेगा। अर्ध कुशल कैदियों को पहले 30 रुपया मिलता था और अब 60 रुपया मिलेगा। अकुशल कैदियों को पहले 25 रुपया मिलता था जो कि अब 50 रुपया मिलेगा।