Saturday, September 28, 2024

ध्वजारोहण कार्यक्रम में बोले सीएम योगी, यूपी में होंगे जी20 के 11 इवेंट

लखनऊ। आज पूरा भारत धूमधाम से 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर झंडा फहराया। मुख्यमंत्री योगी ने विधानसभा में भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान सीएम ने लोगों को आज़ादी के महापर्व की शुभकमनाएं देते हुए कहा कि आज हमारे क्रांतिकारियों के सपनों का भारत साकार रूप ले रहा है।

भारत की विरासत की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी

सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सब नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। हमने कभी भी धरती को जमीन का टुकड़ा नही माना है, उसे मां के रूप में देखा है। हज़ारों वर्ष की पुरानी परंपरा पर हम गौरव महसूस करतेहैं। वेशभूषा,खान-पान सब अलग होने के बावजूद हम सब एक है। तमिलनाडु में पैदा हुआ इंसान उत्तर में सीमा को सुरक्षित रखने के लिए देश पर बलिदान हो जाता है। भारत की विरासत की रक्षा करना हर भारतीय की जिम्मेदारी है।

यूपी में जी20 के 11 इवेंट

सीएम योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि हम भारतवासियों के लिए गर्व की बात है कि आज भारत जी20 की अगुवाई कर रहा है। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जी 20 के 11 इवेंट होंगे। हमनें देखा है कि 9 वर्षो में देश मे अलग-अलग क्षेत्र में विकास किया है। 6 वर्षो में यूपी ने बड़े स्तर पर प्रगति की है। आज यूपी के साथ पहचान की समस्या नही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत है।

Latest news
Related news