Saturday, September 28, 2024

यूपी के 10 विवेचकों को मिलेगा उत्कृष्ट पुरस्कार, 15 अगस्त पर होंगे सम्मानित

लखनऊ। केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा दिए जाने वाले उत्कृष्ट विवेचना पुरस्कार के लिए मेडल की घोषणा कर दी गयी है। पूरे देश से 140 पुलिस अधिकारियों को यह पुरस्कार दिया जायेगा। जबकि उत्तर प्रदेश के 10 विवेचकों को उत्कृष्ट पुरस्कार मिलेगा। इसमें 1 एडिशनल एसपी, 3 डिप्टी एसपी, 4 इंस्पेक्टर और 2 SI शामिल है। इन सभी 10 विवेचकों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जायेगा।

इन जगहों के अधिकारी होंगे सम्मानित

बता दें कि वर्ष 2023 के लिए पूरे भारत से जिन 140 पुलिस अधिकारियों को यह मेडल मिल रहा है उनमें सीबीआई से 15, एनआईए से 12, यूपी से 10, केरल और राजस्थान से 9, तमिलनाडु से 8, मध्य प्रदेश से 7, गुजरात से 6 व अन्य केंद्र शासित प्रदेशों से अधिकारी चुने गए हैं। इन अधिकारियों में 22 महिला पुलिस अधिकारियों को भी शामिल किया गया है।

Latest news
Related news