Monday, September 23, 2024

शराबी भाइयों के नशे की लत से परेशान होकर नाबालिग बहन ने की ख़ुदकुशी

लखनऊ। गाजियाबाद में दो भाइयों की नशे की लत से परेशान बहन ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला कौशाम्बी थाना क्षेत्र का है जहां वैशाली इलाके में एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने दो बड़े भाइयों एवं मां के साथ रहती थी। लड़की के दोनों बड़े भाई नशे के आदी थे। भाई के नशे की लत की वजह से घर मे अक्सर लड़ाई-झगड़े भी होते थे।

फांसी लगाकर दी जान

मृतक लड़की ने भी कई बार अपने भाइयों नशे से दूर रहने को कहा मगर उसके भाइयों ने उसकी एक ना सुनी।
जिसके बाद नाबालिग लड़की ने ख़ौफ़नाक कदम उठाते हुए फांसी लगाकर जान दे दी। लड़की के इस कदम से उसकी मां सदमे में हैं।

जानिए सुसाइड नोट में क्या लिखा

इतना ही नही मृतक लड़की ने अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें लड़की ने साफतौर से लिखा है कि ‘मम्मी मेरी बात सुनो … मेरे मरने के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। हां मैंने फांसी इसलिए लगाई है क्योंकि मेरे दोनों भाई नशा करना छोड़ दे। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाबालिग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गयी है।

Latest news
Related news