लखनऊ। आज यूपी विधानसभा में मानसून सत्र का पांचवा और आखिरी दिन है। बताया जा रहा है कि आज सदन में सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव अपना भाषण दे सकते हैं। आज दोपहर 1 बजे के बाद सीएम योगी विधानसभा में संबोधित करेंगे। अध्यक्ष हो गए नाराज वहीं कल यानी चौथे दिन विधानसभा […]
लखनऊ। आज यूपी विधानसभा में मानसून सत्र का पांचवा और आखिरी दिन है। बताया जा रहा है कि आज सदन में सीएम योगी और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव अपना भाषण दे सकते हैं। आज दोपहर 1 बजे के बाद सीएम योगी विधानसभा में संबोधित करेंगे।
वहीं कल यानी चौथे दिन विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना नाराज हो गए। वो सदन छोड़कर अपने कक्ष में चले गए जिसके बाद विपक्ष में हंगामा मच गया। इस घटना के बाद विपक्ष ने उन्हें मनाने की पूरी कोशिश की। आइये जानते हैं पूरा घटनाक्रम …
बता दें कि विपक्ष के विधायक ने सतीश महाना पर पक्षपात करने का आरोप लगाया, इससे स्पीकर नाराज हो गए और उन्होंने सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित कर दी। दरअसल अखिलेश यादव की मौजूदगी में सुरेश यादव ने आरोप लगाया कि विपक्ष के लोगों को मौका नहीं दिया जाता है। इससे नाराज होकर सतिह महाना ने कहा कि इस तरह का आरोप लगाना अच्छी बात नहीं है। आप लोग इस तरह का आरोप लगाएंगे तो मैं सदन छोड़कर चला जाऊंगा। जिसके बाद वो सदन को स्थगित करके अपने कक्ष में चले जाते हैं।