Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में पांचवे दिन का सर्वे पूरा, बाहर निकली ASI टीम

Gyanvapi Survey: ज्ञानवापी परिसर में पांचवे दिन का सर्वे पूरा, बाहर निकली ASI टीम

लखनऊ। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में 5 वें दिन का वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा हो गया है। मंगलवार की सुबह फिर से सर्वे का काम शुरू किया जायेगा। वहीं आज का सर्वेक्षण करके एएसआई की टीम परिसर से बाहर आ गई है। बता दें कि लंच ब्रेक के दौरान थोड़ी देर के लिए सर्वे का काम रोका […]

Advertisement
(ज्ञानवापी मामला)
  • August 7, 2023 12:57 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में 5 वें दिन का वैज्ञानिक सर्वेक्षण पूरा हो गया है। मंगलवार की सुबह फिर से सर्वे का काम शुरू किया जायेगा। वहीं आज का सर्वेक्षण करके एएसआई की टीम परिसर से बाहर आ गई है। बता दें कि लंच ब्रेक के दौरान थोड़ी देर के लिए सर्वे का काम रोका गया था।

गोपनीयता बनाए रखने की अपील

इसके अलावा सर्वे की टीम ने संयम बरतने को कहा है। टीम से जुड़े लोगों ने शासनिक अधिकारियों से सख्ती की मांग करते हुए सर्वे की गोपनीयता बनाए रखने को कहा है। वहीं हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि यह सोचना गलत है कि हर दिन कुछ नया मिलेगा। यह अधिवक्ता आयोग के सर्वेक्षण से अलग है। इसकी संरचना और वास्तुकला का विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन किया जा रहा है।

20 से अधिक धार्मिक महत्व से संबंधित साक्ष्य मिले

ASI रिपोर्ट आने के बाद निष्कर्ष पता चल पायेगा। एएसआई की रिपोर्ट में सब आ जायेगा। बताया जा रहा है कि सर्वे के दौरान धार्मिक महत्व से संबंधित 20 से अधिक साक्ष्य मिले है। ज्ञानवापी की सीमा पर चहारदीवारी और पश्चिमी दीवारों का अवलोकन किया गया है। इसके अतिरिक्त आसपास मिले धार्मिक आकृतियों की फोटो और वीडियोग्राफी कराई गयी है।


Advertisement