लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो गयी है। विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हो गयी है। वहीं पहले दिन विधानसभा में सपा-RLD विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। सपा विधायक सदन में हाथ में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे हुए हैं। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे और मणिपुर […]
लखनऊ। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हो गयी है। विधानसभा और विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हो गयी है। वहीं पहले दिन विधानसभा में सपा-RLD विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। सपा विधायक सदन में हाथ में पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे हुए हैं। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दे और मणिपुर मामले पर सपा विधायक वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
वहीं स्पीकर सतीश महाना ने कहा कि विधानसभा नियम से चलेगी। सदन की कार्यवाही स्थगित नहीं किया जायेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हंगामे से कुछ नहीं होगा, चर्चा करने के लिए सरकार तैयार है। हालांकि मणिपुर मामले में सदन में चर्चा नहीं होगी। हर राज्य की चर्चा इसी सदन में की जायेगी क्या?