Friday, September 27, 2024

ज्ञानवापी सर्वे में सहयोग करेगा मुस्लिम पक्ष, जारी किया प्रेस नोट

लखनऊ। ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे का आज का काम खत्म हो गया है। सर्वे के दौरान ASI टीम द्वारा परिसर को 3 हिस्सों में बांटा गया। तीनों हिस्सों का बारीकी से सर्वे किया जा रहा है। परिसर के कोने-कोने की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गयी है। पश्चिमी दीवार का बारीकी से सर्वे किया गया है। देवी-देवताओं की आकृतियों का मेजरमेंट किया गया है। वहीं सर्वे पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। जहां सर्वोच्च न्यायालय ने मुस्लिम पक्ष की याचिका ख़ारिज आकर दी।

सहयोग करेगा मुस्लिम पक्ष

सुप्रीम कोर्ट से झटका लगने के बाद मुस्लिम पक्ष ने निर्णय लिया है कि ज्ञानवापी सर्वे में सहयोग करेगा। याचिका खारिज के बाद अंजुमन इंतजामिया मजीद ने प्रेस नोट जारी ककिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वो सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेंगे। साथ ही लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

दखल देने का कोई औचित्य नहीं

दरअसल मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की। जहां सुनवाई के दौरान SC ने कहा है कि ASI सर्वे का काम जारी रहेगा। सर्वे रिपोर्ट को सीलबंद लिफ़ाफ़े में रखा जाये। अभी दखल देने का कोई औचित्य नहीं बनता है।

Latest news
Related news