Friday, September 27, 2024

Gyanvapi Survey: ASI सर्वे जारी, जुम्मे की नमाज के लिए एक घंटे रोका जायेगा काम

लखनऊ। ज्ञानवापी में चल रहे एएसआई सर्वे के 4 घंटे बीत चुके हैं। इसी बीच खबर आयी है कि जुमे की नमाज के बाद भी सर्वे का काम हो सकता है। दरअसल ज्ञानवापी में जुमे की नमाज को लेकर दोपहर एक बजे से नमाजी आना शुरू करेंगे। लगभग डेढ़ बजे से नमाज शुरू होगा और इसके बाद 2 बजे के बाद नमाज अदा करके निकल जायेंगे। इस दौरान एक घंटे तक सर्वे रुका रहेगा।

चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

सर्वे को लेकर सुरक्षा का ख़ास ख्याल रखा गया है। ज्ञानवापी के 300 मीटर पर वज्र वाहन लगाये गये हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर के सभी गेट्स पर आरआरएफ के जवानों को तैनात किया गया है। जबकि एटीएस कमांडों ने दरवाजों पर मोर्चा संभाल रखा है। डीएम व पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मालूम हो कि ASI की 64 सदस्यीय टीम में 34 लोग आज ज्ञानवापी परिसर में वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर रहे हैं।

ख़ास तकनीक से हो रहा सर्वे

बता दें कि ग्राउंड पेनीट्रेटिंग रडार यानी जीपीआर तकनीक के जरिए ज्ञानवापी में सर्वे चल रहा है। यह तकनीक काफी ख़ास मानी जाती है। इसके जरिए बिना जमीन खोदे ही 10 मीटर गहराई तक धातु और अन्य सरंचनाओं के बारे में पता चल जाता है। गौरतलब है कि ज्ञानवापी परिसर के वैज्ञानिक सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को अहम फैसला सुनाया था। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर वजूखाने को छोड़कर अन्य जगहों पर सर्वे करने को मंजूरी दे दी थी।

Latest news
Related news