Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल

मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- हर मोर्चे पर पूरी तरह फेल

लखनऊ। मणिपुर में इन दिनों दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति है। इसी बीच वहां से एक झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोगों ने दो महिलाओं के साथ अभद्रता की। इस घटना से लोगों आक्रोशित हो गए हैं। विपक्ष इसे लेकर केंद्र व […]

Advertisement
  • July 22, 2023 1:22 pm IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। मणिपुर में इन दिनों दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति है। इसी बीच वहां से एक झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें कुछ लोगों ने दो महिलाओं के साथ अभद्रता की। इस घटना से लोगों आक्रोशित हो गए हैं। विपक्ष इसे लेकर केंद्र व राज्य सरकार पर लगातार हमला कर रहा है। इसी कड़ी में आज मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव ने फिर से इसे लेकर सरकार को घेरा।

बीजेपी पूरी तरह से नाकामयाब

मैनपुरी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मणिपुर की घटना से पूरे विश्व में देश की साख गिरायी है। दो महीने से देश का पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर जल रहा है लेकिन सरकार अब तक इसे रोक नहीं पायी है। सरकार की गुप्तचर एजेंसियां पूरी तरह से नाकामयाब हुई है। बीजेपी हर मोर्चे पर फेल नजर आती है। चाहे वो महंगाई हो या बेरोजगारी या फिर भ्रष्टाचार और अपराध। मालूम हो कि सपाध्यक्ष अखिलेश यादव बेवर के गला खोकर गांव में एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे।


Advertisement