लखनऊ। सूबे के पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के छोटे भाई सुधाकर यादव की शनिवार को अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गयी। सुधाकर यादव एडिशनल एसपी फतेहपुर 12 वीं पीएसी थे। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के तरहठी गांव के रहने वाले सुधाकर यादव (55) दो दिन पहले ही अपने परिजनों से मिलने घर आये थे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजलाल यादव (बड़े भाई) का परिवार गांव में रहता है। छुट्टी लेकर वो चार दिनों के लिए गांव आये हुए थे।
जानिए क्या हुआ
बताया जा रहा है कि सुधाकर यादव ने रात में अपने परिजनों के साथ भोजन किया और अपने कमरे में सोने गये। सुबह 9 बजे तक जब वह अपने कमरे से नहीं निकले तो परिवार के लोग उन्हें जगाने गये लेकिन उनके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। जिसके बाद फ़ौरन उन्हें नजदीक के एक प्राइवेट अस्पातल में भर्ती कराया गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दरअसल रात में ही उन्हें हार्ट अटैक हुआ था और बिस्तर पर ही मौत हो चुकी थी।