Wednesday, September 25, 2024

मणिपुर घटना और महंगाई को लेकर लखनऊ में कांग्रेस महिला कार्यक्रर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

लखनऊ। मणिपुर में इन दिनों दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति है। इसी बीच वहां से एक झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। कल से सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हो रहा है, जिसमें देखा जा रहा है कि लोगों की भीड़ दो महिलाओं को नग्न अवस्था में ले जा रही है। इस दौरान कुछ पुरुष दोनों महिलाओं को अभद्र तरीके से छूते हुए दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया है। वहीं इस घटना से देश में उबाल आ गया है। सभी लोग इस वीभत्स घटना की निंदा कर रहे हैं। राजधानी लखनऊ में इस घटना के विरोध में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया है।

मणिपुर की घटना और महंगाई को लेकर प्रदर्शन

मणिपुर की घटना और महंगाई को लेकर कांग्रेस की महिला कार्यक्रर्ताओं ने राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। विधानसभा घेरने जा रही महिलाओं को पुलिस ने रोक लिया तो दोनों के बीच झड़प भी हुई। कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने हाथ में सिलेंडर और सब्जी की माला पहनकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिला कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया।

Latest news
Related news