Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर हमले को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन, सपा भी शामिल

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर पर हमले को लेकर जंतर-मंतर पर होगा प्रदर्शन, सपा भी शामिल

लखनऊ। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद के ऊपर 28 जून को सहारनपुर के देवबंद में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। अज्ञात हमलावर सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे। उन्होंने अचानक से चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर गोलियां बरसा दी। हमलवारों की तरफ से चार राउंड फायरिंग की गई जिसमें से एक […]

Advertisement
  • July 19, 2023 8:48 am IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद के ऊपर 28 जून को सहारनपुर के देवबंद में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। अज्ञात हमलावर सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे। उन्होंने अचानक से चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर गोलियां बरसा दी। हमलवारों की तरफ से चार राउंड फायरिंग की गई जिसमें से एक गोली आजाद की कमर को छूते हुए निकल गई। इस घटना में वो घायल हो गए। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। इस हमले के खिलाफ 21 जुलाई को आजाद समाज पार्टी दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करेगी।

कई सांसद-विधायक होंगे शामिल

जंतर मंतर पर 21 जुलाई को धरना प्रदर्शन किया जायेगा। इसमें समाजवादी पार्टी भी शामिल होगी। सपा अध्यक्ष अखिलेश ने सपा नेताओं को जंतर-मंतर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सपा के सांसद-विधायक समेत कई नेता जंतर-मंतर पर मौजूद रहेंगे। इस दौरान सांसद एसटी हसन व विधायक अतुल प्रधान भी मौके पर उपस्थित रहेंगे। बता दें कि इससे पहले कल यानी कि मंगलवार को जांच टीम लखनऊ से सहारनपुर पहुंची। इस दौरान जांच टीम ने घटना का सीन रीक्रिएट किया।

बयान से नाराज होकर चला दी गोली

गौरतलब है कि दोस्त के घर से लौटते समय भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद पर हमला हुआ था। घटना के बारे में बयान देते हुए DIG अजय कुमार साहनी ने पुष्टि की थी कि आरोपित चंद्रशेखर की बयानबाजी से नाराज थे। जिसके बाद उन्होंने 28 जून को अचानक चंद्रशेखर पर हमला करने का प्लान बनाया।


Advertisement