Friday, September 20, 2024

Swara Bhaskar Wedding: स्वरा की शादी पर महंत राजू दास का विवादित बयान, बोले- बितानी पड़ सकती हैं हजारों मर्दों के साथ रात

लखनऊ। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने जबसे शादी की है, तबसे सुर्ख़ियों में बनी हुई है। स्वरा का सपा नेता फहाद अहमद से शादी इन दिनों चर्चा में है। खासकर मुस्लिम से शादी करने को लेकर कुछ लोग स्वरा को लगातार ट्रोल कर रहे है। इस लिस्ट में अब अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास का नाम भी शुमार हो गया है। राजू दास ने फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर और सपा नेता फहाद अहमद की शादी पर विवादित बयान दिया है।

स्वरा को यह शादी मुबारक

राजू दास ने स्वरा भास्कर पर विवादित टिपण्णी करते हुए कहा कि उसने उस कौम में शादी की है, जहां लोग अपनी बहनों से शादी कर लेते हैं। हालांकि स्वरा भास्कर भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाल्लाह-इंशाल्लाह गैंग की सदस्य हैं, तो उनकी शादी का स्वागत है। सनातन धर्म से एक बोझ कम हो गया है। लेकिन राजू दास ने ये भी कहा कि उस कौम में शादी करने के बाद महिलाओं को तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर छोड़ देते है, फिर उसे अपनाने के लिए लड़की को कई मर्दों के साथ रातें बितानी पड़ती है। राजू दास ने आगे कहा कि स्वरा भास्कर 10 दिन पहले जिस लड़के को ट्वीट कर कहती हैं कि भाई किसी अच्छी लड़की से शादी कर लो, फिर दस दिन बाद उसी लड़के से शादी कर लेती हैं। उन्होंने कहा कि अगर स्वरा भास्कर एक नारी शक्ति है, सशक्त महिला हैं तो उन्हें उस कौम में शादी नहीं करनी चाहिए थी। स्वरा भास्कर हजारों मर्दों के साथ रात बिताना चाहती हैं तो उन्हें यह शादी मुबारक है ‘। इस दौरान महंत राजू दास ने राखी सावंत का भी उदहारण दिया कि उन्हें कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस्लाम से खत्म हो हलाला

महंत राजू दास ने आगे कहा कि मैं किसी महिला या किसी धर्म का अपमान नहीं कर रहा। हिंदू धर्म में भी सती प्रथा जैसे कुरीति थी जो आज समाप्त हो गई है। उसी तरह से इस्लाम में भी हलाला जैसी कुरीति है, इसे भी समाप्त कर देनी चाहिए। हलाला की पीड़ा उस महिला से जाकर पूछिए जिसे अपने भाई, पिता और गुरु के साथ बिस्तर गर्म करना पड़ता है। महंत राजू दास ने इस दौरान ये भी कहा कि ऐसी संस्कृति भाड़ में चली जानी चाहिए।

Latest news
Related news