Friday, September 20, 2024

दारा सिंह ने अखिलेश यादव को दिया झटका, फिर से बीजेपी में होंगे शामिल

लखनऊ। सपा नेता दारा सिंह चौहान ने शनिवार को पार्टी को बड़ा झटका दिया है। दरअसल दारा सिंह ने सपा से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि दारा सिंह चौहान फिर से बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। दारा सिंह अभी दिल्ली में मौजूद है ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि वो जल्द ही बीजेपी का दामन दोबारा थाम सकते हैं।

अखिलेश ने कराया था शामिल

मऊ के घोसी से विधायक दारा सिंह ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महामना को अपना इस्तीफा भेज दिया है। बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल हुए फिर से बीजेपी में लौट सकते हैं। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले दारा सिंह को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा में शामिल कराया था। यूपी सरकार में उन्हें वन, पर्यावरण और जन्तु उद्यान पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

जानिए कौन हैं दारा सिंह

बता दें कि दारा सिंह चौहान पूर्वांचल के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत उन्होंने बसपा से किया था। वर्ष 1996 से 2000 तक वो राज्यसभा के सदस्य थे। 2009 में बसपा के टिकट पर घोसी विधानसभा से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत गए। इसके बाद 2015 में भाजपा में शामिल हो गए। वर्ष 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ा। 2022 में बीजेपी को छोड़कर सपा में आ गए थे और अब समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

Latest news
Related news