Wednesday, September 25, 2024

चंद्रयान-3: ऋतु करिधाल के परिवार वालों ने बांटी मिठाइयां, भाई बोले- बहन पर गर्व

लखनऊ। अंतरिक्ष में भारत ने आज एक और छलांग लगा दिया है। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग कर दी गई है। आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की गई। इस मिशन को संभालने की जिम्मेदारी एक महिला को दी गई। मंगलयान-1 की डिप्टी ऑपरेशन डायरेक्टर एवं चंद्रयान-2 में मिशन डायरेक्टर रह चुकी ऋतु करिधाल को इस मिशन की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं अब जब चंद्रयान 3 लॉन्च हो गया है तो ऋतु के परिवार वाले बहुत खुश है।

गर्व हैं बहन पर

लखनऊ में चंद्रयान-3 की मिशन निदेशक ऋतु करिधल के परिवार वालों ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं। इसरो के एलवीएम3 एम4 वाहन ने चंद्रयान-3 को कक्षा में सफलतापूर्वक लॉन्च किया है। इसे लेकर ऋतु के परिवार वाले बेहद खुश है। इस मौके पर ऋतु करिधाल के भाई रोहित करिधाल ने कहा कि यह एक ख़ुशी का क्षण है, हम सभी बहुत खुश हैं…इसरो की टीम को हमारी शुभकामनाएं। हमें उम्मीद है कि मिशन सफल होगा…मुझे अपनी बहन पर बहुत गर्व है

लखनऊ की हैं ऋतु करिधाल

मूल रूप से यूपी के लखनऊ की रहने वाली ऋतु करिधाल की स्कूलिंग सेंट एग्निस स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने नवयुग कन्या विद्यालय व महिला विद्यालय में भी पढ़ाई की। लखनऊ विश्वविद्यालय से उन्होंने फिजिक्स में ग्रेजुएशन किया। 6 महीने तक रिसर्च करने के बाद उन्होंने गेट निकाला। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ साइंसेज बैंगलोर से उन्होंने मास्टर्स किया। यहीं से फिर एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में डिग्री ली और 1997 में इसरो ज्वाइन किया।

Latest news
Related news