Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • निकाह के 2 घंटे बाद दुल्हन को दिया तीन तलाक, लग्जरी कार पर अड़ा रहा दूल्हा

निकाह के 2 घंटे बाद दुल्हन को दिया तीन तलाक, लग्जरी कार पर अड़ा रहा दूल्हा

लखनऊ। यूपी के आगरा में निकाह के 2 घंटे बाद ही दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया। दरअसल दहेज़ में कार और ज्यादा जेवर न मिलने की वजह से दूल्हे ने दुल्हन को साथ में ले जाने से इंकार कर दिया। इस दौरान लड़के के परिवार वाले ने भी उसका साथ दिया। वहीं लड़की […]

Advertisement
  • July 14, 2023 10:52 am IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के आगरा में निकाह के 2 घंटे बाद ही दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया। दरअसल दहेज़ में कार और ज्यादा जेवर न मिलने की वजह से दूल्हे ने दुल्हन को साथ में ले जाने से इंकार कर दिया। इस दौरान लड़के के परिवार वाले ने भी उसका साथ दिया। वहीं लड़की पक्ष के लोग मिन्नते करते रहे लेकिन लड़के वाले नहीं माने। करीब दो घंटे तक बहस चलती रही और फिर दूल्हा तीन तलाक देकर निकल गया। इस मामले में दुल्हन पक्ष की तरफ से ताजगंज थाने में 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जानिए पूरा मामला

ढोलीखार, मंटोला के रहने वाले कामरान वारसी (दुल्हन के भाई) ने कहा कि ताजनगरी के प्रियांशु गार्डन में दो बहनों का निकाह था जिसमें से एक बहन गौरी का निकाह हो गया और वह विदा भी हो गई जबकि दूसरी बहन डॉली का निकाह आसिफ के साथ सुबह 4 बजे के करीब हुआ। शादी में सामान, जेवरात और कैश दिया गया जबकि दावत पर 30 लाख के करीब रुपये खर्च हुए।

लग्जरी कार की डिमांड

सुबह 6 बजे जब विदाई का समय आया तो आसिफ और उसके परिवार वाले लग्जरी कार लेने के लिए अड़ गए। उन्होंने कहा कि हमारे यहां तो करोड़ों में शादी होती है। इतने पैसों से क्या होगा। जब तक हमारी मांग नहीं पूरी होगी हम दुल्हन को नहीं ले जायेंगे। दुल्हन के भाई का कहना है कि उनके हाथ-पैर जोड़े। रिश्तेदारों से मदद मांगकर पैसे इकट्ठे की और उनकी कार की डिमांड पूरी कर दी। इसके बाद उन्होंने जेवर मांगी। मामला फिर बिगड़ गया। लड़के पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया और जाते वक़्त दुल्हन को तीन तलाक दे दिया।


Advertisement