Wednesday, September 25, 2024

अंतरिक्ष में भारत ने लगाई ऊंची छलांग, ‘चंद्रयान-3’ हुआ लॉन्च

लखनऊ। अंतरिक्ष में भारत ने आज एक और छलांग लगा दिया है। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग कर दी गई है। आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग की गई। बता दें कि करीब 45 से 50 दिन की यात्रा करने के बाद चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग होगी। चंद्रयान-3 23 अगस्त के बाद कभी भी धरती से 3 लाख किलोमीटर दूर चंद्रमा की सतह पर कदम रखेगा। 4 साल में दूसरी बार भारत ने अपना मिशम मून लॉन्च किया है।

चंद्रयान-3 मिशन भारत के लिए बहुत खास है क्योंकि आज तक जितने भी देश है उन्होंने अपने यान चंद्रमा के उत्तरी ध्रुव पर उतारे है। जबकि भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जो अपने यान को दक्षिणी ध्रुव पर उतारेगा। इसरो चीफ एस सोमनाथ के मुताबिक चंद्रयान-3 लैंडर की लैंडिंग वेलोसिटी 3 मीटर/सेकंड है। इससे लैंडर दुर्घटनाग्रस्त नहीं हो पायेगा।

Latest news
Related news