Friday, September 20, 2024

बृजभूषण-प्रियंका गांधी में छिड़ी जंग, बीजेपी सांसद ने दी चुनौती, कहा- मेरे खिलाफ लड़े लोकसभा चुनाव

लखनऊ। यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच ट्विटर पर वॉर छिड़ गई है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर बृजभूषण सिंह को अब तक पार्टी से न निकाले जाने पर सवाल किया। जिसके बाद बुधवार को बृजभूषण सिंह ने भी प्रियंका गांधी को इसे लेकर जवाब दिया।

ट्विट्टर-ट्विट्टर खेलना बंद करें प्रियंका

बृजभूषण सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी देश को गुमराह करने की कोशिश में लगी हुई हैं। पुलिस की जांच रिपोर्ट से कोई अपराधी नहीं बन जाता, यह अधिकार न्यायालय का है। ऐसा लगता है कि प्रियंका और कांग्रेस को कोर्ट में भरोसा नहीं है। प्रियंका गांधी ट्विट्टर-ट्विट्टर खेलना बंद कर दें और मेरे खिलाफ आकर चुनाव लड़े।

प्रियंका ने उठाया था सवाल

बता दें कि इससे पहले प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा था कि कानून और नैतिकता कहती है कि महिलाओं के साथ अत्याचार करने वाले आरोपी को उसके पद से हटाया जाए, निष्पक्ष जांच हो, गिरफ्तारी हो और अदालत में उसे सजा दिलवाई जाए। लेकिन भाजपा सरकार में देश का मान बढ़ाने वाली महिला खिलाड़ियों के साथ अत्याचार करने वाले आरोपी को बचाया क्यों जाता है, मामले को दबाया क्यों जाता है, जांच में मामले को रफा-दफा क्यों किया जाता है? पूरी सरकार इस मामले पर मौन क्यों है? आरोपी अभी तक भाजपा में क्यों है और कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

षड्यंत्र कर रहे हैं लोग

इसके जवाब में बृजभूषण सिंह ने ट्विटर पर लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा है कि झूठ की तारीफ और सच का मज़ाक, कुछ ऐसा है आजकल कांग्रेस का मिजाज। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ प्रियंका गांधी और भूपेंद्र हुड्डा जैसे लोग षड्यंत्र कर रहे हैं।

Latest news
Related news