Friday, September 20, 2024

राजा भैया ने खरीदी नई रेंज रोवर कार, तस्वीरें हुई वायरल

लखनऊ। प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया को लेकर नई खबर सामने आई है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के मुखिया राजा भैया ने एक बार फिर रेंज रोवर गाड़ी खरीदी है। जनसत्ता लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ. ब्रिजेश सिंह राजावत ने ट्वीट कर जानकारी दी कि राजा भैया ने एक बार फिर से रेंज रोवर कार खरीदी है।

प्रदेश महासचिव ने दी जानकारी

ब्रिजेश सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है , जिसमें राजा भैया के बेटे को चाबी लेते हुए देखा जा रहा है। ब्रिजेश सिंह ने ट्वीट कर लिखा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया जी को पुनः नई “Range Rover” लेने की हम सभी की तरफ से अनेकानेक शुभकामनाएँ एवं बधाई।

रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी खरीदी

इसके अलावा जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के ऑफिसियल ट्विटर हैंडल से भी ट्वीट कर कहा गया है कि आज जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया की नई गाड़ी ‘ रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी ‘ का आगमन हुआ। बता दें कि राजा भैया कुछ दिनों से चर्चा में हैं। दरअसल वो अपनी पत्नी भानवी सिंह से तलाक लेना चाहते हैं। इसे लेकर उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है।

Latest news
Related news