Friday, September 20, 2024

PCS ज्योति मौर्य के कथित प्रेमी मनीष दुबे की बढ़ी मुश्किलें, DG होमगार्ड ने लिया ये एक्शन

लखनऊ। बीते कुछ दिनों से सुर्ख़ियों में रहने वाली यूपी की PCS अधिकारी ज्योति मौर्य और उसके पति आलोक मौर्य के बीच का विवाद चर्चा में बना हुआ है। दोनों पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल ज्योति के पति आलोक मौर्य ने उस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी पत्नी का मनीष दुबे के साथ नाजायज संबंध है। वहीं ज्योति मौर्य का कहना है कि आलोक और उनका परिवार दहेज़ और फॉर्च्यूनर कार मांग रहे हैं। पति-पत्नी के बीच वो आने से पूरा मामला बिगड़ चुका है। इसी बीच मनीष दुबे के बारे में बड़ा अपडेट सामने आया है।

FIR दर्ज होने की तैयारी

डीआईजी होमगार्ड संतोष सिंह ने मनीष दुबे मामले में जांच रिपोर्ट सौंपी थी। जिसके आधार पर डीजी होमगार्ड बीके मौर्य ने मनीष दुबे के सस्पेंशन और FIR करने की सिफारिश की है। बता दें कि मनीष दुबे की तैनाती वर्तमान में महोबा में होमगार्ड विभाग में जिला कमांडेंट के पद पर है।

मनीष दुबे पर लगे हैं ये आरोप

मनीष दुबे को लेकर जो जांच हुई है। उसमें तीन मामले का जिक्र है। जिसमें पहला मामला ज्योति मौर्य के साथ उनके संबंध, दूसरा अमरोहा में एक महिला होमगार्ड के लगाए गए आरोप पर है। जिसमें महिला ने कहा है कि अकेले में मिलने के लिए बुलाता था और नहीं गई तो उसकी ड्यूटी पर रोक लगा दी थी। तीसरा मामला मनीष दुबे की पत्नी को लेकर है। जिसमें ये कहा गया है कि मनीष दुबे से अपनी पत्नी से 80 लाख रुपये दहेज की मांग की है।

Latest news
Related news