लखनऊ। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद के ऊपर 28 जून को सहारनपुर के देवबंद में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। अज्ञात हमलावर सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे। उन्होंने अचानक से चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर गोलियां बरसा दी। हमलवारों की तरफ से चार राउंड फायरिंग की गई जिसमें से एक […]
लखनऊ। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद के ऊपर 28 जून को सहारनपुर के देवबंद में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। अज्ञात हमलावर सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे। उन्होंने अचानक से चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर गोलियां बरसा दी। हमलवारों की तरफ से चार राउंड फायरिंग की गई जिसमें से एक गोली आजाद की कमर को छूते हुए निकल गई। इस घटना में वो घायल हो गए। वहीं अब चंद्रशेखर पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं हमलावरों की गिरफ़्तारी के बाद रविवार को DIG अजय कुमार साहनी ने पूरी घटना की जानकरी दी। दरअसल आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया कि वो लोग चंद्रशेखर की बयानबाजी से नाराज थे। जिसके बाद उन्होंने 28 जून को अचानक चंद्रशेखर पर हमला करने का प्लान बनाया।
बता दें कि हमलावरों को पुलिस ने अंबाला से अरेस्ट किया है। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए 5 टीमें लगाई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि चारों अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने वाले हैं। जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में से लविश, विकास और प्रशांत देवबंद के रणखंडी गांव के रहने वाले हैं। जबकि चौथा आरोपी हरियाणा के करनाल का निवासी है।