लखनऊ। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद के ऊपर 28 जून को सहारनपुर के देवबंद में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। अज्ञात हमलावर सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे। उन्होंने अचानक से चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर गोलियां बरसा दी। हमलवारों की तरफ से चार राउंड फायरिंग की गई जिसमें से एक […]
लखनऊ। भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद के ऊपर 28 जून को सहारनपुर के देवबंद में कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। अज्ञात हमलावर सफ़ेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से आए थे। उन्होंने अचानक से चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर गोलियां बरसा दी। हमलवारों की तरफ से चार राउंड फायरिंग की गई जिसमें से एक गोली आजाद की कमर को छूते हुए निकल गई। इस घटना में वो घायल हो गए। वहीं अब चंद्रशेखर पर हमला करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हमलावरों को पुलिस ने अंबाला से अरेस्ट किया है।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों हमलावर देवबंद के रणखंडी गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक उनमें से एक हमलावर 15 दिन पहले ही जेल से छूटा है। उसने जेलर पर हमला भी किया था। चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके सहारनपुर लाया जा रहा हैं। सभी से पूछताछ करके एसएसपी मामले की जानकारी देंगे।
बता दें कि बीते बुधवार को चंद्रशेखर आज़ाद पर कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी। इस मामले में चंद्रशेखर के भाई की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए 5 टीमें लगाई थी। पुलिस को जानकारी मिली थी कि चारों अंबाला कोर्ट में सरेंडर करने वाले हैं। जिसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी युवकों की पहचान लविश, पोपट एवं आकाश के रूप में हुई है।