Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • UP पुलिस में 52 हज़ार से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती , जानिए कब आएगा फॉर्म

UP पुलिस में 52 हज़ार से अधिक पदों पर होगी सीधी भर्ती , जानिए कब आएगा फॉर्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होने वाली है। राज्य में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने की योजना बनाई गई है। इसमें सिपाही नागरिक पुलिस के 41,811, सिपाही पीएससी के 8,540 और सिपाही विशेष सुरक्षा बल 1,341 पदों पर भर्ती की जायेगी। चयन निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित होने की […]

Advertisement
  • June 20, 2023 6:19 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के इतिहास की सबसे बड़ी भर्ती होने वाली है। राज्य में 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती करने की योजना बनाई गई है। इसमें सिपाही नागरिक पुलिस के 41,811, सिपाही पीएससी के 8,540 और सिपाही विशेष सुरक्षा बल 1,341 पदों पर भर्ती की जायेगी। चयन निविदा 15 जुलाई तक प्रकाशित होने की संभावना है। वहीं इतने बड़े पैमाने पर होने वाले भर्ती के लिए 25 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

लोकसभा चुनाव से पहले होगी भर्ती

बता दें कि 52,699 सिपाहियों की सीधी भर्ती प्रक्रिया 2024 के लोकसभा चुनाव से पूर्व ही संपन्न करा लिया जायेगा। इसके लिए योगी सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। पहले 35,757 पदों पर भर्ती की जानी थी लेकिन अब उसे बढ़ाकर 52,699 कर दिया गया है। इस साल के अंत तक लिखित परीक्षा का आयोजन कराया जायेगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

  • सिपाही नागरिक पुलिस – 41,811
  • सिपाही पीएसी- 8540
  • फायरमैन- 1007
  • सिपाही यूपीएसएसएफ- 1341

Advertisement