Friday, September 20, 2024

बलिया: चमगादड़ों पर भी दिखा हीट वेव का असर, सैकड़ों की संख्या में मौत

लखनऊ। यूपी में लोग भीषण गर्मी से परेशान है। प्रचंड गर्मी पड़ने की वजह से जनता बेहाल है। गर्मी के चलते लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये है। तेज धूप और लू की वजह से लोगों की जान जा रही है। प्रदेश के सीएम योगी ने आज एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रदेश में हीट-वेव (लू) की स्थिति को लेकर समीक्षा कर आधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बलिया में हीट वेव की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच खबर आई है कि बलिया में हीट वेव का असर चमगादड़ों पर भी दिख रहा है।

चमगादड़ों की मौत

बता दें कि यूपी के बलिया में हीट वेव का असर चमगादड़ों पर भी देखने को मिला है। हीट-वेव की वजह से सैकड़ों की संख्या में चमगादड़ों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी है। हालांकि सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। मालूम हो कि पूरा मामला रेवती नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 का है।

लखनऊ भेजे गए सैंपल

बलिया में 8 दिनों में 124 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अभी 100 से ज्यादा मरीज बलिया जिला अस्पताल में भर्ती हैं। लोगों को बिना वजह घरों से न निकलने की अपील की गई है। अस्पतालों में भर्ती गंभीर मरीजों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। सबसे अधिक मरीज बांसडीह और गड़वार से पहुंच रहे हैं।

Latest news
Related news