Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • हिंदू लड़की ने बुर्का पहनने से मना किया तो प्रेमी ने छोड़ा, टुकड़े-टुकड़े करने की दी धमकी

हिंदू लड़की ने बुर्का पहनने से मना किया तो प्रेमी ने छोड़ा, टुकड़े-टुकड़े करने की दी धमकी

लखनऊ। यूपी के झांसी से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां एक हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक ने झूठे प्रेम के जाल में फंसाया और अब मारने की धमकी दे रहा है। बता दें कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ लिव-इन में रहा और जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया […]

Advertisement
  • June 17, 2023 12:59 pm IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के झांसी से लव जिहाद का मामला सामने आया है। जहां एक हिंदू लड़की को मुस्लिम युवक ने झूठे प्रेम के जाल में फंसाया और अब मारने की धमकी दे रहा है। बता दें कि मुस्लिम युवक हिंदू लड़की के साथ लिव-इन में रहा और जब लड़की ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह उसे धर्म परिवर्तन करने और बुर्का पहनने के लिए बोलने लगा। जब लड़की ने ऐसा करने से मना कर दिया तो वह उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया।

टुकड़े-टुकड़े करने की दी धमकी

इस घटना के बाद लड़के के पास उस लड़के के भाई का फ़ोन आया और उसने धर्म परिवर्तन के बाद निकाह करने की शर्त रखी। हालांकि लड़की ने शर्त ठुकरा दिया। अब लड़का अपनी प्रेमिका को टुकड़े-टुकड़े करके कुत्तों को खिलाने की धमकी दे रहा है। वहीं लड़की न्याय के लिए अफसरों के दरवाजें का चक्कर काट रही है।

पहले से शादीशुदा है महिला

बता दें कि पीड़ित लड़की मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के स्यावनी की निवासी है। उसने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। पति से अनबन होने के कारण मायके में रह रही थी। 1 साल पहले उसकी दोस्ती गांव के हनीफ खान से हो गई, जो पेशे से ड्राइवर था। उसने लड़के पर आरोप लगाया है कि हमेशा परिवार को मजबूत करने की बात करता रहता था। जिससे मुझे उसपर विश्वास हो गया।

फरार हुआ लड़का

लड़का उसे लेकर झांसी के मऊरानीपुर गया और वहीं दोनों लिव इन में रहने लगे। फिर वहां से हरियाणा ले गया और कुछ दिनों बाद वापस झांसी के चिरगांव में एक किराये के मकान में रहने लगा। लड़की जब भी उससे शादी की बात करती तो वह टाल देता था। 8 जून 2023 को जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो लड़का कहने लगा कि तुम हिंदू हो, धर्म बदल लो इसके बाद शादी करूंगा। लड़की ने जब धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया तो लड़का उसे छोड़कर चला गया।


Advertisement