लखनऊ। यूपी के प्रतापगढ़ में दहेज़ मांगना दूल्हे को भारी पड़ गया। आक्रोशित दुल्हन पक्ष के परिजनों ने दूल्हे समेत बरातियों को बंधक बना लिया। दूल्हे को पेड़ से बांध दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले […]
लखनऊ। यूपी के प्रतापगढ़ में दहेज़ मांगना दूल्हे को भारी पड़ गया। आक्रोशित दुल्हन पक्ष के परिजनों ने दूल्हे समेत बरातियों को बंधक बना लिया। दूल्हे को पेड़ से बांध दिया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई। वहां पूरे दिन पंचायत हुई लेकिन नतीजा नहीं निकल पाया।
मामला मानधाता क्षेत्र के हरखपुर की है। हरखपुर में बुधवार की रात जौनपुर से बरात आई हुई थी। जयमाल के दौरान दूल्हे ने अचानक दहेज़ की मांग कर दी। जिसके बाद दुल्हन पक्ष की तरफ सन्नाटा पसर गया। पहले तो लोगों ने दूल्हे को समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन फिर भी वह अपनी मांग पर अड़ा रहा। जिसके बाद आक्रोशित होकर लड़की के परिवार वालों ने दूल्हे अमरजीत, उसके कई रिश्तेदारों और बरातियों को पेड़ से बांध दिया।
वहीं इस घटना से बरात में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने गई। जहां दिन भर पंचायत होने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकल पाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।