Advertisement
  • होम
  • राजनीति
  • 30 जून को अखिलेश यादव ने बुलाई पदाधिकारियों की बैठक, संगठन मजबूत करने को लेकर होगी चर्चा

30 जून को अखिलेश यादव ने बुलाई पदाधिकारियों की बैठक, संगठन मजबूत करने को लेकर होगी चर्चा

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने 30 जून को लखनऊ के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई हैं। इस बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को लेकर चर्चा की जायेगी। इसके अलावा अखिलेश यादव के दौरों की भी चर्चा होगी। बता दें कि […]

Advertisement
  • June 15, 2023 6:20 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। लोकसभा चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एक्टिव नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने 30 जून को लखनऊ के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई हैं। इस बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने को लेकर चर्चा की जायेगी। इसके अलावा अखिलेश यादव के दौरों की भी चर्चा होगी। बता दें कि यह बैठक सपा कार्यालय में आयोजित की जायेगी।

लोकसभा प्रभारियों के साथ कर चुके हैं बैठक

इससे पहले 14 जून को भी अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में बैठक आयोजित की थी। उन्होंने लोकसभा प्रभारियों के साथ बैठक में चर्चा की। इस दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल भी मौजूद रहे। इसके अलावा कई जिलों के नेता भी बैठक में शामिल हुए। पूर्व मंत्री पवन पांडे, रामअचल राजभर, लालजी वर्मा और इंद्रजीत सरोज भी मौजूद रहे।

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी

बता दें कि इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की गई। बूथ स्तर तक मजबूत बने रहने के लिए प्रभावी समीकरण बनाये रखने पर चर्चा हुई। इसके अलावा मतदाता सूची प्रशिक्षण के लिए दिशा निर्देश दिए गए। मालूम हो कि विधानसभा चुनाव और नगर निकाय के चुनाव दौरान समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। 2024 के लोकसभा चुनाव में वोटर लिस्ट को लेकर कोई कठिनाई नहीं हो इसलिए सपा नेताओं को जरूरी दिशा- निर्देश दिए गए हैं।


Advertisement