Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • लखीमपुर खीरी: खाकी ने किया शर्मसार, बाल पकड़कर महिला को सड़क पर घसीटा

लखीमपुर खीरी: खाकी ने किया शर्मसार, बाल पकड़कर महिला को सड़क पर घसीटा

लखनऊ। यूपी के लखीमपुर खीरी से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। वैसे तो पुलिस का काम है लोगों की हिफाजत करना लेकिन वर्दी के नशे में कभी कभी ये लोग अमानवीयता करना शुरू कर देते है। लखीमपुर खीरी में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जहां कुछ पुलिसवालों ने खाकी वर्दी को शर्मसार […]

Advertisement
  • June 13, 2023 12:10 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। यूपी के लखीमपुर खीरी से पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। वैसे तो पुलिस का काम है लोगों की हिफाजत करना लेकिन वर्दी के नशे में कभी कभी ये लोग अमानवीयता करना शुरू कर देते है। लखीमपुर खीरी में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जहां कुछ पुलिसवालों ने खाकी वर्दी को शर्मसार कर दिया है।

पुलिस का लगा जमावड़ा

लखीमपुर खीरी के कंधईपुर में पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक सिपाही महिला का बाल पकड़कर सड़क पर घसीटते हुए लेकर जा रहा है। इतना ही नहीं उस जगह पर पुलिस का जमावड़ा भी दिखाई दे रहा है। पुलिस वाले के इस हरकत को देखकर आसपास जे लोग हैरान है।

महिलाओं की पिटाई

बताया जा रहा है कि कुछ महिलाओं ने पहले पुलिस पर हमला किया था, जिसके बाद पुलिस आक्रोशित हो गई और महिलाओं के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में उन्होंने महिला का बाल पकड़कर पूरे रोड पर घसीटा। SO ने महिलाओं को जमकर पिटवाया और उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया। बता दें कि इससे पहले ग्रामीणों ने भी पुलिस का विरोध किया था।


Advertisement