Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • संजीव जीवा हत्याकांड: हत्यारोपी विजय यादव पर नामजद मुकदमा दर्ज

संजीव जीवा हत्याकांड: हत्यारोपी विजय यादव पर नामजद मुकदमा दर्ज

लखनऊ। मुख़्तार अंसारी के शार्प शूटर संजीव जीवा की 7 जून को लखनऊ कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वकील के लिबास में आए हमलावर विजय यादव ने संजीव जीवा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस मामले पर आज पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। विजय यादव नामजद आरोपी संजीव जीवा हत्याकांड […]

Advertisement
  • June 9, 2023 12:48 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। मुख़्तार अंसारी के शार्प शूटर संजीव जीवा की 7 जून को लखनऊ कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वकील के लिबास में आए हमलावर विजय यादव ने संजीव जीवा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। इस मामले पर आज पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है।

विजय यादव नामजद आरोपी

संजीव जीवा हत्याकांड पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस ने बताया कि विजय यादव पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट रुम में हुए फायरिंग में 5 लोग घायल हो गये। सभी घायलों के हालत खतरे से बाहर है। इस मामले में 6 सिपाहियों को निलंबित किया गया है। 1 विवेचक और 3 सह विवेचक जांच में लगाये गये हैं।

ये लोग निलंबित

दूसरी तरफ कोर्ट शूटआउट में छह सिपाही निलंबित कर दिये गये हैं। गुरुवार को चार हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। इनके ऊपर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। सस्पेंड हुए सिपाहियों में हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, सुनील दुबे, मो. खालिद, सुनील श्रीवास्तव और कांस्टेबल धर्मेंद्र और निधि देवी का नाम शामिल है। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी।


Advertisement