Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Sanjeev Jeeva: शूटर विजय का सनसनीखेज खुलासा, मारने के लिए मिली थी 20 लाख की सुपारी

Sanjeev Jeeva: शूटर विजय का सनसनीखेज खुलासा, मारने के लिए मिली थी 20 लाख की सुपारी

लखनऊ। कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या करने वाले हमलावर विजय ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह कुछ दिन पहले नेपाल गया था। जहां उसने कई बड़े माफियाओं से संपर्क किया। वहीं एक व्यक्ति ने उसे जीवा की तस्वीर दी और मारने को कहा। 20 लाख रुपये में यह डील […]

Advertisement
  • June 9, 2023 5:45 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा की हत्या करने वाले हमलावर विजय ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वह कुछ दिन पहले नेपाल गया था। जहां उसने कई बड़े माफियाओं से संपर्क किया। वहीं एक व्यक्ति ने उसे जीवा की तस्वीर दी और मारने को कहा। 20 लाख रुपये में यह डील हुई। हालांकि उस व्यक्ति ने विजय को अभी सिर्फ पांच हजार और रिवॉल्वर दी थी।

अतीक कनेक्शन

जानकरी के मुताबिक अतीक अहमद के दोस्त अशरफ से विजय ने नेपाल जाकर मुलाकात की थी। वहीं पर दोनों के बीच 20 लाख रुपये में डील हुई। लखनऊ में अशरफ के गुर्गे ने विजय को पनाह दी और रेकी कराई। इन सभी बातों की जानकारी विजय ने पुलिस को दी है।

ये लोग निलंबित

दूसरी तरफ कोर्ट शूटआउट में छह सिपाही निलंबित कर दिये गये हैं। गुरुवार को चार हेड कांस्टेबल व दो कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया। इनके ऊपर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। सस्पेंड हुए सिपाहियों में हेड कांस्टेबल अनिल सिंह, सुनील दुबे, मो. खालिद, सुनील श्रीवास्तव और कांस्टेबल धर्मेंद्र और निधि देवी का नाम शामिल है। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी।


Advertisement