Friday, September 20, 2024

Sanjeev Jeeva: हत्यारोपी विजय यादव के घर पहुंची पुलिस, क्राइम कुंडली खंगालने में जुटी

लखनऊ। मुख़्तार अंसारी के शार्प शूटर संजीव जीवा की कल यानी कि 7 जून को लखनऊ कोर्ट परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वकील के लिबास में आए हमलावर विजय यादव ने संजीव जीवा पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। वहीं हत्यारोपी विजय यादव को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को मारने वाला आरोपी बदमाश विजय यादव 25 वर्ष का है। इतनी बड़ी सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर वह अपने गांव में सुर्ख़ियों में आ गया है।

विजय की क्राइम कुंडली खंगालनी शुरू

वहीं आज लखनऊ पुलिस की टीम मुख्य आरोपी विजय यादव के घर पहुंची। जहां जाकर पुलिस ने उसकी क्राइम कुंडली खंगालनी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि विजय यादव 20 दिन से परिवार के संपर्क में नहीं था। उसके ऊपर 2 मुकदमें दर्ज है। मालूम हो कि हमलावर विजय यादव जौनपुर के केराकत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर का निवासी है। आजमगढ़ जिले की सीमा से सटे सुल्तानपुर में उसका पैतृक घर है।

6 लाख की रिवॉल्वर से हुई थी हत्या

बता दें कि 357 बोर की अमेरिकन अल्फा रिवॉल्वर से विजय यादव ने संजीव जीवा की हत्या की थी। यह रिवॉल्‍वर भारत में 5 से 6 लाख रुपए में मिलती है और यह यहां प्रतिबंधित भी नहीं है। इस रिवॉल्‍वर की एक कारतूस डेढ़ से 2 हज़ार रुपए में मिलता है। विजय यादव के खिलाफ अभी तक पुलिस को कोई बड़ा आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है लेकिन उसने संजीव जीवा जैसे कुख्यात गैंगस्टर को सरेआम गोलियों से भून डाला।

Latest news
Related news