Thursday, September 19, 2024

BBAU के दीक्षांत समारोह में बोली राष्ट्रपति, ‘अंबेडकर मेरे लिए भगवान जैसे’

लखनऊ। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह मनाया जा रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मौजूद हैं। राष्ट्रपति के मौजूदगी में 3 हजार 808 स्टूडेंट्स को डिग्री दी जा रही है। इस दौरान राष्ट्रपति ने 10 गोल्ड मेडलिस्ट स्टूडेंट्स को सम्मानित किया।

बाबा साहेब का पूरा जीवन हमारे लिए प्रेरणा

दीक्षांत समारोह के मौके पर छात्रों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मेरे लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर भगवान जैसे हैं। उन्होंने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से मैं आज आपके सामने खड़ी हूं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आगे कहा कि बाबा साहेब के जीवन में कठिनाई और चुनौतियां थी लेकिन उनकी कामयाबी भी उतनी ही ज्यादा बड़ी थी। उनका पूरा जीवन हमारे लिए प्रेरणा हैं। आज इस समारोह में डिग्री पाने वाली 42 प्रतिशत और मेडल पाने वाली 60 प्रतिशत लड़कियां हैं। यह बहुत खुशी की बात है।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट से देश-प्रदेश दोनों को फायदा

द्रौपदी मुर्मू ने ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट की बात करते हुए कहा कि मैंने इस समिट के समापन समारोह में भाग लिया। इस समिट से देश और प्रदेश दोनों को लाभ मिल रहा हैं। आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप करने वाला देश बन चुका हैं। विश्वविद्यालय के सभी स्टूडेंट्स को मैं कहना चाहूंगी कि इसका फायदा जरूर लें।

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद

बता दें कि इस समारोह में उत्तर प्रदेश की गवर्नर आनंदी बेन पटेल और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय भी उपस्थित हैं।

Latest news
Related news