Advertisement
  • होम
  • राज्य
  • यूपी के 75 जिलों से अब दिल्ली के लिए चलेगी बस, सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी

यूपी के 75 जिलों से अब दिल्ली के लिए चलेगी बस, सीएम योगी दिखाएंगे हरी झंडी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से दिल्ली के लिए 93 बसें चलेंगी। परिवहन निगम प्रशासन ने प्रदेश के सभी जिलों से 93 बसें दिल्ली के लिए चलाने का निर्णय लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज 93 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली से कम दूरी वाले जिलों से 1-1 बस चलेगी जबकि दूर वाले […]

Advertisement
(यूपी के सारे जिलों से दिल्ली के लिए चलेगी बस)
  • June 3, 2023 5:44 am IST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों से दिल्ली के लिए 93 बसें चलेंगी। परिवहन निगम प्रशासन ने प्रदेश के सभी जिलों से 93 बसें दिल्ली के लिए चलाने का निर्णय लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ आज 93 बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। दिल्ली से कम दूरी वाले जिलों से 1-1 बस चलेगी जबकि दूर वाले सभी जिलों में दो-दो बसें चलेंगी। राजधानी एक्सप्रेस का किराया 10 फीसदी अधिक रखा गया है। मालूम हो कि उत्तर प्रदेश बस सेवा की स्थापना के 75 वर्ष पूरे हो गए है। इस अवसर पर सीएम योगी उत्तर प्रदेश के 75 जिलों को राजधानी दिल्ली से जोड़ रहे हैं।

बढ़ाई जा सकती है बसों की संख्या

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी ने 4 मार्च को राजधानी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई थी। इसके तहत राज्य के सभी जिलों से राजधानी लखनऊ के लिए बसें चलाई गई। जिसके बाद अब सभी जिलों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए बस चलाई जाएगी। दिल्ली से दूर वाले जिलों से दो-दो बसें चलाई जाएंगी जबकि नजदीक वाले जिलों से एक-एक। वहीं मांग के अनुरूप संख्या बढ़ाई जा सकती है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि जबसे प्रदेश के योगी सरकार आई है तबसे परिवहन के क्षेत्र में फायदा हुआ है।


Advertisement