Sunday, September 22, 2024

मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बोले सीएम योगी- आतंकवाद को दिया करारा जवाब

लखनऊ। मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो गए हैं। इसके उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ के ताज होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया संवाद कार्यक्रम में सीएम योगी ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताई। सीएम योगी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत को पहचान मिली है। दुनिया भर में सम्मान मिला हैं। पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने मोदी जी के पैर छुए और अपने देश का सर्वश्रेष्ठ सम्मान दिया। इससे भारत की 140 करोड़ जनता का सम्मान बढ़ा है।

वाटर-वे में नंबर-1 बना यूपी

सीएम योगी ने आगे कहा कि आतंकवाद को करारा जवाब दिया गया है। बिना किसी भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। लोगों के घरों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचा रहे हैं। 48 करोड़ लोगों के जनधन खाते खोले गए हैं। किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की क़िस्त मिली हैं। किसानों को एमएसपी का लाभ मिल रहा हैं। वाटर-वे में यूपी नंबर एक पर है। देश में 22 नए एम्स का निर्माण किया गया है। यूपी के एक करोड़ 75 लाख लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना का लाभ मिला है।

प्रदेश में खुले इतने विश्वविद्यालय

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 9 सालों में उत्तर प्रदेश के 54 लाख लोगों को घर मिले हैं। 2.61 करोड़ शौचालय बनाए गए हैं। इन्सेफलाइटिस से होने वाली मौतों पर काबू पाया गया है। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है। प्रदेश में 10 सरकारी और 27 निजी क्षेत्र में विश्वविद्यालय खोले गए हैं। आज भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। नए मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।

Latest news
Related news