लखनऊ। जनसंख्या नियंत्रण कानून सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान सामने आया है। संभल से सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करते हुए कहा है कि कोई भी कानून बना लो लेकिन पैदाइश नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि अल्लाह का बनाया कानून दुनिया के बनाए कानूनों से ऊपर है। अल्लाह […]
लखनऊ। जनसंख्या नियंत्रण कानून सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का बयान सामने आया है। संभल से सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने जनसंख्या नियंत्रण कानून का विरोध करते हुए कहा है कि कोई भी कानून बना लो लेकिन पैदाइश नहीं रुकेगी। उन्होंने कहा कि अल्लाह का बनाया कानून दुनिया के बनाए कानूनों से ऊपर है। अल्लाह के कानून के सामने लोगों द्वारा बनाए गए कानून पर कोई फर्क है पड़ेगा। जितना मर्जी हो कानून बना लो लेकिन पैदाइश पर रोक नहीं लगा पाओगे।
सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि अल्लाह ने बिना हिंदू-मुस्लिम देखे इंसान को बनाया। भारत में आने के बाद फिर सभी लोग अलग-अलग मजहब के मानने वाले हो गए। लेकिन सभी अल्लाह की संतान है। सभी आदम हब्बा की औलाद हैं।
सरकार कितने भी कानून बना ले लेकिन बच्चों का पैदा होना नहीं रुकेगा। अगर कोई सोचता है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से जनसँख्या में कमी आएगी तो ऐसा कभी नहीं होगा। इस दौरान सपा सांसद ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पूरे मुल्क का निजाम आपके हाथों में है तो आप सभी के साथ एक जैसा इंसाफ करो। बिना हिंदू मुस्लिम देखे हुए सभी के साथ इंसाफ किया जाए।