Advertisement
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • UPSC CSE Result 2022: वाराणसी पुलिस कमिश्नर के दामाद बने आईएएस, हासिल की 34वीं रैंक

UPSC CSE Result 2022: वाराणसी पुलिस कमिश्नर के दामाद बने आईएएस, हासिल की 34वीं रैंक

लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CSE 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस बार की परीक्षा में इशिता किशोर ने पहली रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा ने […]

Advertisement
  • May 23, 2023 12:37 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CSE 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस बार की परीक्षा में इशिता किशोर ने पहली रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा ने क्रमशः दूसरी, तीसरी और चौथी रैंक हासिल की है। वहीं वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के दामाद ने UPSC की परीक्षा पास की है।

पत्नी के बाद अनुभव बने IAS

पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन के दामाद अनुभव सिंह को UPSC CSE 2022 में 34वीं रैंक मिली है। मालूम कि आईपीएस अशोक मुथा जैन की बेटी पहले से ही आईएएस हैं और अब दामाद भी IAS बन गए हैं। अनुभव सिंह मूल रूप से लखनऊ के इंदिरा नगर के रहने वाले हैं। वो नेशनल पीजी कॉलेज लखनऊ में पढ़ाते थे। अनुभव सिंह की पत्नी दीक्षा सिंह वर्तमान में फिरोजाबाद के सीडीओ के पद पर तैनात हैं। दीक्षा जैन ने यूपीएससी में 22वीं रैंक हासिल की थी।

SDM ने क्रैक किया UPSC

UPSC CSE 2022 में मथुरा के रहने वाले अभिनव द्विवेदी ने देश भर में 137वीं रैंक हासिल की है। बता दें कि अभिनव द्विवेदी एसडीएम है और इस वक़्त बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील में वो तैनात है। वहीं फैजाबाद की विदुषी सिंह को 13वां स्थान मिला है। विदुषी ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है।


Advertisement