Friday, September 20, 2024

UPSC CSE Result 2022: बुलंशहर के SDM ने क्रैक किया UPSC, अयोध्या की विदुषी को मिला 13वां स्थान

लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC CSE 2022 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस बार की परीक्षा में इशिता किशोर ने पहली रैंक हासिल की है। उसके बाद गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा ने क्रमशः दूसरी, तीसरी और चौथी रैंक हासिल की है।

SDM ने क्रैक किया UPSC

UPSC CSE 2022 में मथुरा के रहने वाले अभिनव द्विवेदी ने देश भर में 137वीं रैंक हासिल की है। बता दें कि अभिनव द्विवेदी एसडीएम है और इस वक़्त बुलंदशहर की शिकारपुर तहसील में वो तैनात है। वहीं फैजाबाद की विदुषी सिंह को 13वां स्थान मिला है। विदुषी ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की है।

इतने अभ्यर्थी हुए पास

बता दें कि यूपीएससी सिविल सर्विसेज परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। जिसमें से 180 उम्मीदवारों का नाम आईएएस के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने सफलता हासिल की हैं उनमें 345 कैंडिडेट्स अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस से 99 , ओबीसी से 263, एससी से 154 और एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल हैं।

टॉपरों की सूची:

  • इशिता किशोर 5809986
  • गरिमा लोहिया 1506175
  • उमा हरति एन 1019872
  • स्मृति मिश्रा 0858695
  • मयूर हजारिका 0906457
  • गहना नव्या जेम्स 2409491
  • वसीम अहमद भट 1802522
  • अनिरूद्ध यादव 0853004
  • कनिका गोयल 3517201
  • राहुल श्रीवास्तव 0205139
Latest news
Related news