Friday, September 20, 2024

UP Nikay Chunav Result Live: कुंडा नगर पंचायत पर राजा भैया का दबदबा कायम, सपा प्रत्याशी को चटाया धूल

लखनऊ: कुंडा में राजा भैया का दबदबा एक बार फिर दिखा। कुंडा नगर पंचायत सीट से जनसत्ता दल की उम्मीदवार श्रीमती उषा त्रिपाठी ने जीत दर्ज की है। उषा त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी सीमा यादव को 3037 वोटों से हराया। कुंडा विधायक व जनसत्ता दल के प्रमुख राजा भैया ने प्रतापगढ़ निकाय चुनाव में पूरी ताकत झोंकी हुई थी। खास कर राजा भैया अपने ही क्षेत्र की कुंडा नगर पंचायत सीट में जनसत्ता दल की प्रत्याषी उषा त्रिपाठी के लिए जमकर प्रचार किया था। राजा भैया की पार्टी के उम्मीदवार उषा त्रिपाठी ने सपा विधायक गुलशन यादव की पत्नी सीमा यादव को हरा दिया है।

Latest news
Related news