Friday, September 20, 2024

By-election Results 2023: आजम खान के गढ़ स्वार में किसने ली बढ़त, छानबे सीट का भी जानिए हाल

लखनऊ। यूपी में नगर निकाय चुनाव के साथ-साथ दो सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी जारी है। दोनों सीटों पर सपा और अपना दल (एस) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। स्वार सीट से सपा ने अनुराधा चौहान और अपना दल ने शफीक अहमद अंसारी को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं छानबे सीट पर अपना दल से रिंकी कोल और सपा ने कीर्ति कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

जानिए किसने ली बढ़त

बता दें कि स्वार सीट पर अब तक नौ राउंड की गिनती पूरी हुई है। जिसमें अपना दल के शफीक अहमद अंसारी 27542 मत प्राप्त हुआ है जबकि अनुराधा चौहान 27912 मत मिले है। अनुराधा चौहान शफीक अंसारी से 370 वोट से आगे चल रही है। वहीं छानबे विधानसभा उपचुनाव में सपा उम्मीदवार कीर्ति कोल अपना दल (एस) की प्रत्याशी रिंकी कोल से 3146 वोटों से आगे चल रही हैं।

Latest news
Related news