लखनऊ। माफिया अतीक अहमद के बारे में बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अतीक के वकील खान सौल हनीफ ने उसके बारे में कई अहम राज खोले है। हनीफ ने जानकारी देते हुए बताया कि अतीक की विदेश में भी संपत्ति है। माफिया अतीक का दुबई में एक फ्लैट भी है। सऊदी अरब में कारोबारी […]
लखनऊ। माफिया अतीक अहमद के बारे में बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। अतीक के वकील खान सौल हनीफ ने उसके बारे में कई अहम राज खोले है। हनीफ ने जानकारी देते हुए बताया कि अतीक की विदेश में भी संपत्ति है। माफिया अतीक का दुबई में एक फ्लैट भी है। सऊदी अरब में कारोबारी के जरिए उसने बिजनेस में रुपए लगा रखे है।
खान सौलत हनीफ ने बताया कि अतीक के सारे दस्तावेज वहीं तैयार करता था। दुबई में रुपए लगाने के मामले में उसने अशरफ के साले सद्दाम का नाम लिया है। सद्दाम कई बार दुबई गया था। अतीक अहमद की काली कमाई वो दुबई में जाकर लगाता था। दुबई का फ्लैट किसके नाम पर हैं वो सद्दाम को ही पता है। बता दें कि अशरफ का साला सद्दाम अभी फरार है। उसके ऊपर बरेली पुलिस में 1 लाख का इनाम घोषित किया है।
इसके आलावा हनीफ ने एक और शख्स का नाम लिया है। जो कि करेली का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह व्यक्ति अरब में इंपोर्ट एक्सपोर्ट का कारोबार करता है। दूसरी तरफ जांच एजेंसियां इस इनपुट के आधार पर जांच पड़ताल में लग गई है।