Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • अमेठी थप्पड़ कांड: सपा विधायक के समर्थन में आए AAP सांसद संजय सिंह, कहा- भाजपाइयों ने दी थी गाली

अमेठी थप्पड़ कांड: सपा विधायक के समर्थन में आए AAP सांसद संजय सिंह, कहा- भाजपाइयों ने दी थी गाली

लखनऊ। अमेठी जिले की गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा व सपा के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत देखने को मिली है। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ गौरीगंज नगर पालिका की प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह को पीट दिया। अब इस मामले में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह […]

Advertisement
  • May 10, 2023 10:26 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। अमेठी जिले की गौरीगंज नगर पालिका क्षेत्र में भाजपा व सपा के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत देखने को मिली है। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों के साथ गौरीगंज नगर पालिका की प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह को पीट दिया। अब इस मामले में AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सपा विधायक को समर्थन दिया है।

संजय सिंह ने कही ये बात

अमेठी के गौरीगंज कांड पर संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि पहले भाजपाइयों ने सपा विधायक के मामा के लड़के राहुल और अन्य लोगों को पीटा और जब FIR दर्ज कराने के लिए विधायक थाने में बैठे थे तो बीजेपी नेता ने वहां आकर गाली भी दी। राजनीति अपनी जगह है लेकिन किसी विधायक को मां-बहन की गाली देना क्या ठीक हैं? क्या बीजेपी विधायक को कोई मां की गाली देगा तो वो चुप रहेगा?

जानिए क्या था मामला

बीजेपी से नगर पालिक अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रश्मि सिंह के पति दीपक सिंह गौरीगंज कोतवाली पहुंचे थे। सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह पहले से ही वहां मौजूद थे। जैसे ही उन्होंने दीपक सिंह को देखा तो अपना नियंत्रण खो बैठे और भाजपा प्रत्याशी के पति को जोरदार थप्पड़ मार दिया।


Advertisement