Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • यूपी निकाय चुनाव: बुलंदशहर में बोले सीएम योगी- पीएम मोदी संकटमोचक, 6 साल में बदल गया यूपी

यूपी निकाय चुनाव: बुलंदशहर में बोले सीएम योगी- पीएम मोदी संकटमोचक, 6 साल में बदल गया यूपी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले दूसरे चरण के निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैली कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनसभा को संबोधित करने बुलंदशहर पहुंचे। चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी संकटमोचक हैं, उनके नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। हम होली-दिवाली […]

Advertisement
  • May 5, 2023 10:49 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले दूसरे चरण के निकाय चुनाव को लेकर सभी पार्टियां ताबड़तोड़ रैली कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जनसभा को संबोधित करने बुलंदशहर पहुंचे। चुनावी जनसभा में सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी संकटमोचक हैं, उनके नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। हम होली-दिवाली में फ्री गैस सिलेंडर देने जा रहे है। आज हर गांव और कस्बे में बिजली उपलब्ध है।

6 साल में बदल गया यूपी

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि महिलाएं-बेटियां आज उत्तर प्रदेश में सुरक्षित महसूस कर रहीं है। 2017 से पहले यहां व्यापारी से रंगदारी ली जाती थी। अपराधी-माफिया सीना तान के चलते थे लेकिन अब सिर झुकाकर चलने को मजबूर है। माफियाओं के गले में तख्ती लटक गया है। हमारे शहर साफ और सुंदर है। युवाओं के हाथों में हमनें तमंचे नहीं बल्कि टैबलेट दिए है। बीते 6 साल में यूपी बदल गया है।

पहले चरण में इतनी फीसदी पड़े वोट

बता दें कि उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग गुरुवार को खत्म हो गई। प्रदेश के 9 मंडलों के 37 जिलों में कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था के बीच वोटिंग संपन्न हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि प्रथम चरण में कुल 52 फीसदी वोटिंग हुई है। 37 जिलों की 10 नगर निगम, 104 नगर पालिका एवं 276 नगर पंचायत सीट के लिए मतदान हुए।


Advertisement