Sunday, September 22, 2024

यूपी मे लॉन्च हुआ खेलो इंडिया का लोगो, अनुराग ठाकुर बोले-दंगा प्रदेश अब दंगल के लिए जाना जाता

लखनऊ। यूपी में ‘खेलो इंडिया’ का लोगो लॉन्च हो गया है। मौके पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा है कि आज तक का सबसे बड़ा आयोजन यूपी में होने जा रहा है। सबसे बड़ी आबादी वाले प्रदेश में ये आयोजन ऐतिहासिक होगा। वो दिन अब दूर नहीं है जब दुनिया के किसी कोने से भारत अगर मेडल लाएगा तो उसमें उत्तर प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान होगा। प्रदेश की छवि अब बदल गई है। दंगा प्रदेश अब दंगल के लिए जाना जाता है।

बदलेगा खेलों का माहौल

वहीं ‘खेलो इंडिया’ के लोगो, एंथम और जर्सी के अनावरण के मौके सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि खेलो इंडिया का आयोजन करने का मौका उत्तर प्रदेश को मिला है। यह देश में खेलों के माहौल को बदलने का प्रतीक है।

25 मई को सभी प्रदेश आमंत्रित

सीएम ने कहा कि यूपी ने कई कार्यक्रम शुरू किए है। जिनमें जनपद में एक स्टेडियम और ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम का निर्माण। 58 हजार ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनाने जैसी योजना पर काम हो रहा है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर स्पोर्ट्स विद्यालय शुरू हो रहा है। आज Logo, एंथम और जर्सी लॉन्च हो रही है। 25 मई से होने वाले भव्य शुभारंभ के लिए सभी राज्यों को हम आमंत्रित करते हैं।

Latest news
Related news