Advertisement
  • होम
  • क्राइम
  • Umesh Pal Murder Case: अतीक की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर फिर टली सुनवाई

Umesh Pal Murder Case: अतीक की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर फिर टली सुनवाई

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार माफिया अतीक की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर सुनवाई टल गई है। आयशा ने वकीलों के द्वारा कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अर्जी दी थी। इस मामले पर अब अगली सुनवाई आठ मई को होगी। बता दें कि आयशा के ऊपर आरोप […]

Advertisement
आयशा नूरी
  • May 2, 2023 12:47 pm Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ। प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार माफिया अतीक की बहन आयशा नूरी की सरेंडर अर्जी पर सुनवाई टल गई है। आयशा ने वकीलों के द्वारा कोर्ट में सरेंडर करने के लिए अर्जी दी थी। इस मामले पर अब अगली सुनवाई आठ मई को होगी। बता दें कि आयशा के ऊपर आरोप है कि उसने उमेश पाल हत्याकांड में शामिल ईनामी शूटर गुड्डू मुस्लिम को अपने घर में संरक्षण दिया था।

शाइस्ता के साथ फरार

बता दें कि माफिया अतीक की बहन आयशा नूरी मेरठ में रहती है। उसके ऊपर भी 50 हज़ार का ईनाम तय है। शाइस्ता परवीन के साथ आयशा नूरी भी फरार चल रही है। पुलिस के मुताबिक उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर गुड्डू मुस्लिम आयशा और डॉ. अखलाक के घर पर 17 घंटे तक रुका हुआ था।


Advertisement