Advertisement
  • होम
  • चुनाव
  • UP Nikay Chunav : निकाय चुनाव से पहले सपा को झटका, शिवपाल यादव के करीबी भाजपा में शामिल

UP Nikay Chunav : निकाय चुनाव से पहले सपा को झटका, शिवपाल यादव के करीबी भाजपा में शामिल

लखनऊ।यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले सपा को एक और बड़ा झटका लगा है। शिवपाल यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनके समर्थकों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज यानी कि शुक्रवार को उन्हें भाजपा […]

Advertisement
  • April 28, 2023 11:36 am Asia/KolkataIST, Updated 2 years ago

लखनऊ।यूपी नगर निकाय चुनाव से पहले सपा को एक और बड़ा झटका लगा है। शिवपाल यादव के बेहद करीबी माने जाने वाले सपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना बीजेपी में शामिल हो गए हैं। उनके समर्थकों ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने आज यानी कि शुक्रवार को उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई।

सपा में शिवपाल की वैल्यू नहीं

बता दें कि अजय त्रिपाठी शिवपाल यादव के बेहद खास माने जाते हैं। पार्टी में शामिल होते ही अजय त्रिपाठी ने कहा कि सपा में शिवपाल यादव की नहीं सुनी जाती। उन्होंने दावा किया कि शिवपाल के कहने से लखनऊ में एक भी टिकट नहीं दिया गया है।

जानिए कौन है अजय त्रिपाठी

मालूम हो कि अजय त्रिपाठी सपा में प्रदेश सचिव रह चुके हैं। 2017 में वो शिवपाल यादव के साथ चले गए थे और प्रसपा में शामिल हो गए। इस दौरान उन्हें प्रसपा में प्रदेश प्रमुख महासचिव बनाया गया। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने लखनऊ उत्तर से टिकट मांगा था लेकिन उन्हें नहीं दिया गया।

यूपी निकाय चुनाव

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में निकाय चुनाव कराये जाएंगे। प्रत्येक चरण में 9-9 मंडलों के जिलों को सम्मिलित किया गया है। 13 मई को मतगणना की जायेगी। आपको बता दें कि साल 2017 के चुनाव के मुकाबले इस बार 96 लाख ज्यादा मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। यूपी नगर निकाय चुनाव में इस बार 14,684 पदों के लिए वोट डाले जाएंगे।


Advertisement