यूपी में सुबह-सुबह 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। अब आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ रेंज की कमान मिली है। इससे पहले सोमवार की आधी रात 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इसमें सात जिलों के पुलिस कप्तान शामिल थे। उत्तर प्रदेश में मंगलवार की सुबह 10 और आईपीएस […]
यूपी में सुबह-सुबह 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। अब आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ रेंज की कमान मिली है। इससे पहले सोमवार की आधी रात 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे। इसमें सात जिलों के पुलिस कप्तान शामिल थे।
उत्तर प्रदेश में मंगलवार की सुबह 10 और आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। आईजी सुरक्षा उपेंद्र अग्रवाल को लखनऊ रेंज की कमान सौंपी गई है। लखनऊ के आईजी रेंज प्रशांत कुमार द्वितीय को डीजीपी मुख्यालय में एडीजी प्रशासन बनाया गया है। इससे पहले सोमवार की आधी रात शासन ने 14 आईपीएस अफसरों के तबादले किए थे।
नीरा रावत के पास अभी तक अपर पुलिस महानिदेशक, यू०पी० 112, लखनऊ के साथ अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी थी। अब उनके पास अपर पुलिस महानिदेशक, यू०पी० 112, लखनऊ की जिम्मेदारी रहेगी।
प्रशान्त कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक/पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र से अपर पुलिस महानिदेशक, (प्रशासन) मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र की जिम्मेदारी मिली है।
केएस इमैन्युअल को पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध संगठन, उप्र, की जिम्मेदारी मिली है। अभी तक प्रतीक्षा सूची में थे।