लखनऊ। यूपी में गुरुवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छाए, जिसके बाद तेज बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक भारी ओलावृष्टि हुई। बर्फ के गोले इतने बड़े और भारी थे कि लोग इनसे बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बर्फ के गोले शरीर पर पत्थर की तरह लग […]
लखनऊ। यूपी में गुरुवार की सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छाए, जिसके बाद तेज बारिश के साथ करीब 15 मिनट तक भारी ओलावृष्टि हुई। बर्फ के गोले इतने बड़े और भारी थे कि लोग इनसे बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बर्फ के गोले शरीर पर पत्थर की तरह लग रहे थे।
गुरुवार की सुबह लगभग 9:30 बजे के आसपास ओलावृष्टि शुरू हो गई। आसमान से 100 ग्राम से ज्यादा वजन के ओले गिरे, जिससे वाहनों के शीशे टूट गए। छतों पर ओले गिरने से तेज धमाके सुनाई देने लगे। इस तरह की ओलावृष्टि से लोग में दहशत में आ गए। अचानक से हुई इस ओलावृष्टि से सड़कों पर बर्फ की परत जम गई। ओले गिरते ही लोगों ने खुद को और अपने वाहनों को सुरक्षित रखने की कोशिश की। कई स्थानों पर दुकानदारों ने सामान और स्वयं को बचाने के लिए शटर गिरा दिया। राहगीर किसी छत या पेड़ की ओट में छिप गए।
ओलावृष्टि रुकने के बाद तेज बारिश होने लगी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई सालों से ओलावृष्टि नहीं देखी थी। पूर्वी यूपी में गोरखपुर और आसपास के इलाके में तेज बारिश के साथ ओले बरसे। मौसम वैज्ञानिकों ने 6 मई तक बादलों की गर्जना के साथ भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इस ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हो गया। मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि 6 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा।